चूरू: राजलदेसर में आंधी-बारिश से हुआ नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Churu, Churu | May 23, 2026 चूरू। राजलदेसर में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी और हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं से NH-11 पर कई सोलर लाइट पोल गिर गए, वहीं एसबीआई बैंक के सामने पुराना नीम का पेड़ सड़क पर गिरने से मुख्य रास्ता बाधित हुआ। वार्ड एक में रामचंद्र आचार्य के घर का टीन शेड उड़ गया।