बंडा: नगर की संजय कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पहले दिन निकली कलश यात्रा
Banda, Sagar | May 14, 2026 नगर की संजय कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकों लेकर गुरुवार को शाम 4 बजे नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। जिसमें आस पास के लोग शामिल हुए। कलश यात्रा कथा स्थल पहुँची। जहाँ भागवताचार्या पंडित अरविंद भूषण जी महाराज ने श्री गणेश पूजन के बाद श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ की।