अरवल: रामनवमी कमेटी की बैठक में तैयारियों का जायजा लिया गया, 30 मार्च से शुरू होगा कार्यक्रम
Arwal, Arwal | Mar 29, 2025 सदर प्रखंड के महुआ बाग कार्यक्रम स्थल के समीप शनिवार शाम 7:00 बजे रामनवमी कमेटी के अध्यक्ष सूरज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान किए जा रहे तैयारी की समीक्षा करते हुए जायजा लिया गया। बताया गया कि इस बार ऐतिहासिक ढंग से पंडाल का निर्माण कराया गया है एवं सुसज्जित व्यवस्था की गई है। यहां 30 मार्च से ही आयोजन प्रारंभ हो जाएगा।