कामां: कामां में बारिश के बाद श्रीकुंड मार्ग पर कीचड़, लोगों को हो रही परेशानी
नगर पालिका के वार्ड नंबर-1 में श्रीकुंड जाने वाले मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ फैलने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीतल कुंड के पास रहने वाले निवासी अर्जुन ने बताया कि सड़क पर कीचड़ होने से पैदल और दोपहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।