सिकंदराराऊ: राधा नगर कॉलोनी में मकान निर्माण के दौरान बंदरों ने राजमिस्त्री पर किया हमला, राजमिस्त्री घायल हुआ
राधा नगर कॉलोनी में राजू नामक राजमिस्त्री एक मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। अचानक आए बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसके बदन पर कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजमिस्त्री की चीख पुकार सुन लोगों ने लाठी डंडे लेकर बंदरों के झुंड को दौड़ा कर उसे बचाया और घायल हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया है