श्री अभिनव त्यागी ,पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन एवं श्री शुभम अग्रवाल ,अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण एवं श्री चमन सिंह ,क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में थाना सुरियावां पर पंजीकृत अभियोग की गहन, निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक विवेचना के दौरान एक अत्यंत गंभीर एवं सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश किया गया है।विवेचना के दौरान संकलित मौखिक,दस्तावेजी, इलेक्ट्रॉनिक(सीसीटीवी फुटेज) एवं तकनीकी साक्ष्यों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मुख्य अभियुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा अपने सहयोगियों सुनील सरोज, प्रिंस गौतम उर्फ डॉक्टर तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर लगभग 22 वर्ष पुराने भूमि विवाद एवं व्यक्तिगत रंजिश के चलते वादी पक्ष को पहले फर्जी मुकदमों में फंसाने तथा बाद में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत झूठा अभियुक्त बनाकर जेल भेजने की सुनियोजित योजना तैयार की गई थी। मुख्य अभियुक्तों द्वारा लगातार विभिन्न आपराधिक षड्यंत कर के लोगों को फंसा कर गलत फायदा उठाया जा रहा था जिसमें 06 महीने से फरार 25000 ईनामिया मुख्य अभियुक्त पंकज उपाध्याय को जनपदीय भदोही पुलिस द्वारा जलगांव ( महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफतला प्राप्त हुई है।
उक्त के सम्बन्ध में श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही की बाईट-
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur