पिपरा: हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी के प्रयास से सतगावां में बदला गया ट्रांसफार्मर, लोगों में खुशी
Pipra, Palamu | Jun 6, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 अंतर्गत बांधपर सतगावां मोहल्ला में शनिवार के दोपहर 1:00 बजे खराब पड़े 63 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी के प्रयास से ट्रांसफार्मर बदलने के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गयी है।