गेहूं उपार्जन में आ रही समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक शशांक भार्गव के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर 12 बजे विवेकानंद चौराहे से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर अंशुल गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।