उधवा: मोहनपुर फोरलेन पर ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर में दो घायल, पुलिस जांच में जुटी
उधवा- केलाबाड़ी फोरलेन मुख्य मार्ग स्थित मोहनपुर के समीप ट्रैक्टर और टोटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में टोटो चालक और एक सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे टोटो चालक इंग्लिश निवासी समरुदीन शेख ने बताया पैसेंजर को लेकर मोहनपुर से बरहरवा की ओर जाने के क्रम में बाइक चालक को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।