दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाके के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश मंगलवार 2:00 बजे शेखपुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सोमवार रात शहर के पटेल चौक, कॉलेज मोड़, तीनमुहानि मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने सभी वाहनों के कागजात, डिक्की और बैगों की गहन तलाशी ली तथा रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों से पूछताछ की।