परिहार: महादलित टोले में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का जन्मदिन
बथुआरा पंचायत के महादलित टोले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम कैलाश साह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और राजद कार्यकर्ता ने भाग लिया।