बदायूं: जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने संस्थापक की 22वीं पुण्यतिथि मनाई
Budaun, Budaun | Jul 6, 2025 डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उ.प्र.के संस्थापक, फार्मेसी रत्न, डीपीए के आजीवन महामंत्री परम श्रद्धेय स्व.श्री राम उजागर पाण्डेय जी को 22 वीं पुण्य तिथि पर जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा बदायूं की ओर से पुष्प मालाओं सहित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल में भर्ती मरींजों को फल वितरण भी किया गया।