कुरसाकांटा: बालचंदा में किराना कारोबारी के घर 1 लाख की डकैती, कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर घुसे डकैत, घरवालों को बनाया बंधक
कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में किराना कारोबारी महेंद्र कैशरी के घर रविवार देर रात करीबन बारह बजे दो दर्जन से अधिक डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने कुल्हाड़ी से घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और तकरीबन एक लाख से अधिक रूपए लूट कर फरार हो गए। डकैतों ने घर के लोगों के साथ मार-पीट की विरोध करने पर गोली भी मारी जिसमें गृहस्वामी महेंद्र केसर