कुरसाकांटा: +2 हाई स्कूल कुर्साकांटा में भवन निर्माण कार्य में अनियमितता की सूचना पर विधायक ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल कुर्साकांटा में बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना के तहत 02 करोड़ 03 लाख 37 हजार की लागत से बन रहे भवन में संवेदक की मनमानी व निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की सूचना पर सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल सह मुख्य सचेतक भाजपा निर्माण स्थल पर पहुंचे। निर्माण स्थल का निरीक्षण करते विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि काम रुका