भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में चिकित्सा विभाग ने पोलियो पर जीत बरकरार रखने के लिए जागरूकता रैली निकाली, दिया जागरूकता का संदेश
उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 23 नवंबर को है इस अवसर पर भीलवाड़ा में आज शनिवार को चिकित्सा विभाग द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर और पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।