कैराना: बसेड़ा गांव में खेत में विषैला पदार्थ डालकर गेहूं की फसल नष्ट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
कैराना कोतवाली में गांव बसेड़ा निवासी इंसार ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी गांव में कृषि भूमि है, जिस पर उसने गेहूं की फसल बो रखी थी। गत सात फरवरी को वह अपनी बीमार बुआ का हालचाल लेने गया हुआ था। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फसल में विषैली दवाई डाल दी, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गई। घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।