जमुआ: सियाटांड में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया
Jamua, Giridih | Apr 6, 2026 भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा ने सोमवार शाम 5 बजे अपने पैतृक गांव सियाटांड स्थित आवास पर पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन की उपलब्धियों और विचारधारा पर चर्चा की गई।