छतरपुर में सटई रोड स्थित रामदेव कॉलेज के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस 112 के द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।