विदिशा नगर: पत्रकार अशोक मानोरिया के निधन पर प्रेस क्लब संघ ने दी श्रद्धांजलि, पत्रकारिता में थे विख्यात
विदिशा नगर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक मनोरिया का पिछले दिनों निधन हो गया था। शनिवार दोपहर 2 बजे विदिशा प्रेस क्लब संघ कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी बीडी अहिरवाल भी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, अतुल शाह, सचिन तिवारी आदि ने उनके बारे में जानकारी दी।