कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ और अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने शुक्रवार दोपहर 1बजे माधवगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो खरीफाटक रोड तक जारी रहेगी। दस्ते के प्रभारी विजय बाघमरे ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क पर कब्जे और फुटपाथ व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं।