विदिशा नगर: 1,42,000 बैंक खाते बंद होने से ₹47 करोड़ अटके, राशि वापस दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट में दी गई जानकारी
आरबीआई द्वारा ऐसे खाते जिसमें 10 सालो से किसी प्रकार का आहरण नही किया गया है। उसकी राशि आरबीआई मे अटकी, जिसे वापस पाने के लिए एक प्रक्रिया की जाती है इसी के लिए विदिशा में विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान को लेकर शुक्रवार दोपहर को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें एडीएम अनिल डामोर, और लीड बैंक अधिकारी श्री बघेल सहित अन्य लोगो ने की जानकारी ।