रविवार की शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ढाके में परिजनों द्वारा एक किशोरी की हत्या कर शव जलाने की सूचना प्राप्त हुई। चिता से शव के अवशेष निकालकर फॉरेसिंक टीम ने जांच के लिए भेजे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।