हिलसा: हिलसा जेल-अनुमंडलीय अस्पताल गेट के पास जमीन विवाद में कोर्ट जा रहे व्यक्ति से लात-घूंसों से मारपीट, कागजात छीनने का आरोप
Hilsa, Nalanda | Sep 18, 2026 जमीन विवाद से जुड़े मामले में शुक्रवार को कोर्ट की तारीख में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति के साथ हिलसा जेल एवं अनुमंडलीय अस्पताल के गेट के पास मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यक्ति का इलाज हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। घायल की पहचान पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के हरताजी बिगहा गांव निवासी जमुना सिंह के पुत्र प्रेम कुमा