बानो: ओडगा में घटिया निर्माण के आरोप में ग्रामीणों ने रोका पीसीसी सड़क का काम, जांच की मांग
Bano, Simdega | Sep 24, 2026 जलडेगा प्रखंड के ओड़गा पंचायत में विधायक मद से बन रही पीसीसी सड़क में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को काम बंद करा दिया। मामला ओड़गा बाजारटांड़ से ओडगा रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली करीब 1300 फीट लंबी पीसीसी सड़क का है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। जहां 6 इंच मोटी ढलाई होनी है, वहां 3 से 4 इंच ही ढलाई क