चरखारी: कांग्रेसियों ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के निवास पर हुआ कार्यक्रम
मराठा साम्राज्य की महान दूरदर्शी व न्यायप्रिय रानी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी महोबा ने पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया।जिला महासचिव विजयपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।