मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने किया प्रदर्शन, जमकर कि नारेबाजी
Sadar, Varanasi | May 30, 2024 वाराणसी के मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने बुधवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज-प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारे लगाए। तानाशाही नहीं चलेगी और मनमाना पन बंद करो जमकर नारा लगाया। छात्रों का कहना है कि फीस भरने में थोड़ी देरी होने के कारण उन्हें परीक्षा देने से रोका जा रहा है।