बहरोड़: बहरोड के नेशनल हाईवे-48 पर प्याज से भरी पिकअप पलटी, टायर फटने से हुआ हादसा, कुछ देर लगा जाम
Behror, Alwar | Jun 8, 2026 बहरोड़ जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गांव कांकर दोपा फ्लाईओवर के ऊपर प्याज से भरी एक पिकअप का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क पर प्याज के कट्टे बिखर जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार पिकअप प्याज लेकर नीमराना की ओर जा रही थी।