भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिवनी जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय अवकाश के कारण यह कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सी.एल. चनाप ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई।