हनुमानगढ़: करणीसर गांव के गुरुद्वारा में चोरों ने गुल्लक तोड़कर ₹55 हजार की नगदी चुराई, एक सप्ताह में चोरी की दूसरी वारदात
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव करणीसर में चोरों ने गुल्लक तोड़कर 55000 की नगदी चुरा ली। इस संबंध में सदर पुलिस थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। गुरुद्वारा में चोरी की वारदात से ग्रामीण और संगत में आक्रोश है। सदर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।