दुर्गाकुंड क्षेत्र में अपार्टमेंट के गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Sadar, Varanasi | Jul 17, 2024 वाराणसी भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित चित्रकूट अपार्टमेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग शॉट सर्किट की वजह से लगी है। अपार्टमेंट शेखर दीक्षित नाम के शख्स का बताया जा रहा है। आग लगने के दौरान कुछ ही देर में आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, जिसके कारण लोगों में अपना तफरी मच गई।