पथरिया: नेंगुआ में 35 साल से सड़क का इंतजार: कीचड़ और दलदल से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, सरकार से सड़क निर्माण की गुहार
पथरिया। ग्राम पंचायत नेगुवा के दलित-आदिवासी मोहल्ले में 35 वर्षों से पक्की सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश में सड़क दलदल बन जाती है और पानी घरों तक पहुंच जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनवरी 2025 में 4.38 लाख रुपये की सीसी सड़क स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण नहीं हुआ। सीईओ ए.के. सिंह ने वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही।