कोडरमा: विधायक डॉ. नीरा ने कोडरमा के सभी छठ घाटों को साफ़-सुथरा करने का आदेश दिया
कोडरमा विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने छठ त्योहार शुरू होने से पहले सभी छठ घाटों को ठीक कर साफ सफाई सुनिश्चित करने को कहा है। विधायक डॉ नीरा यादव ने इस संबंध में कोडरमा उपायुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि लोक आस्था का महान पर्व छठ करीब है और कोडरमा जिले के सभी इलाकों में यह पर्व बड़े धूमधाम व परंपरागत रूप से मनाया जाता है।