तारानगर: तारानगर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कर्मशाना में 846.96 करोड़ की 'आपणी योजना फेज प्रथम' का किया निरीक्षण
तारानगर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कर्मशाना में 'आपणी योजना फैज प्रथम' का निरीक्षण किया। जिसमे 846.96 करोड़ के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। राठौड़ ने गंधेली से ललानिया वाया कर्मशाना तक 35 किमी पाइपलाइन का शिलान्यास किया। खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी की छीजत रुकेगी।योजना से चूरू-हनुमानगढ़ के 550 गांव और 6 शहर लाभान्वित होंगे।