पत्थलगांव: इला में शादी के दौरान डांस के विवाद में युवक हुआ घायल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम इला में शादी समारोह के दौरान डांस करते समय विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, इला निवासी संजू भारतेंदु पिता श्यामू भारतेंदु ने पत्थलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मदनपुर इंजको निवासी सत्यम लहरे और प्रतीक लह