चैनपुर: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, एम्बुलेंस न मिलने से सड़क किनारे तड़पता रहा
Chainpur, Gumla | Apr 14, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर ढलान के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए मंगलवार सुबह आठ बजे बताया गया कि कुरुमगढ़ के अंबेरा टोली निवासी ललित नगेसिया (इक्कीस वर्ष), पिता डहरू नगेसिया, अपनी सीबी साइन बाइक संख्या सीजी एमजी आठ आठ दो दो से कुरुमगढ़ से चैनपुर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से