विदिशा नगर: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
ग्राम सनोटी, त्योंदा निवासी 70 वर्षीय उम्मेदी बाई लोधी को पेट दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर पहले गांव में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय महिला बातचीत कर रही थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।