बड़वारा: अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा ऑटो,महिला-बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोग घायल
Badwara, Katni | Jun 25, 2026 कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला-स्लीमानाबाद मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ बिजौरी ग्राम के समीप यात्रियों से भरा एक तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल बड़वा