कठूमर: अलवर: थार हादसे में घायल 4 वर्षीय खुशबू की 7 महीने बाद हुई मौत
Kathumar, Alwar | Jun 19, 2026 अलवर। सदर थाना क्षेत्र में 2 नवंबर 2025 को छठी मील पर हुए थार हादसे में घायल 4 साल की खुशबू ने गुरुवार रात दम तोड़ दिया। हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हुई थी। हादसे के बाद खुशबू पैरेलाइज हो गई थी। जयपुर SMS अस्पताल में एक माह इलाज के बाद परिजन उसे नांगल खेड़ा ले आए थे।