कटनी नगर: घर के बाहर गाली गलौच करने से मना किया तो युवक की बेदम पिटाई, घायल इलाजरत निवार चौकी के लखापतेरी की घटना
माधव नगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के लखापतेरी गाँव मे एक युवक के घर मे घुस कर 5 से 6 युवको ने मारपीट की है। विवाद मामूली बात पर हुआ जहा किशनलाल कुशवाहा ने एक युवक जो उनके घर के पास फोन पर जोर-जोर से गाली-गलौच करता था उसे गाली देने से मना किया था। जिस पर उंसके साथ लाठी-डंडो से पीटा गया। घटना की जानकारी आज रविवार दोपहर 3:00 बजे घायल किशन लाल द्वारा दी गई।