शाहजहांपुर: पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सहजापुर के पास नहर पुल से शाहरुख पुत्र शाहबुद्दीन निवासी सहजापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।