जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के बभना इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के 4 लोग हुए घायल
रविवार को जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बभना इलाके से दो पक्षों के बीच में जमकर मारपीट का एक मामला सामने आया है। मारपीट की वजह ज़मीनी विवाद बताया जा रहा है। घायलों ने बताया है कि गांव के ही कुछ लोग हैं जिन्होंने ज़मीनी विवाद में हमारे साथ मारपीट की है जबकि इस मामले की सूचना हमने नगर थाने में भी दे दी थी। वही फिलहाल सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है