जहानाबाद: जिला वन पदाधिकारी के आदेश पर निजी विद्यालय में पौधे का किया गया वितरण, कई वन कर्मी सहित विद्यालय के शिक्षक रहे मौजूद ।
रविवार को जहानाबाद जिला वन पदाधिकारी शशिकांत कुमार के आदेश अनुसार जहानाबाद के कृष्णा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर सनोज कुमार पूनम कुमारी नंद जी सिंह के साथ कई वनकर्मी सहित विद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन पदाधिकारी के आदेशानुसार आज हम लोगों ने पौधे का वितरण किया है ।