मंझनपुर: त्रिलोकपुर में बेटे ने मां से मामूली विवाद में की मारपीट, 65 वर्षीय महिला घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां एक बेटे पर अपनी ही बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव देवी (65 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय बाबा दीन, के साथ उनके बेटे रोहित ने मामूली बात को लेकर मारपीट कर दी। पीड़िता के दूसरे बेटे मिथुन ने बताया कि वे कुल पांच भाई हैं।