बालाघाट: मोती नगर वार्ड 25 में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध को शहर के गणमान्य लोगों का मिला समर्थन
मोती नगर वार्ड क्रमांक 25 में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में क्षेत्रवासियों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को देर रात्रि शहर के सम्माननीयजनों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। विरोध स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर वार्ड में शराब दुकान खोले जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किय