बोध गया: बोधगया थाना पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर 1 अपहरणकर्ता को मुफस्सिल थाना क्षेत्र से किया गिरफ़्तार,भेजा जेल
बोधगया थाना पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर 1 अपहरणकर्ता रवि कुमार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने बुधवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया।जिसमे बताया कि इनकी पुत्री घर से बाहर गई थी।जो काफी देर हो जाने के बाद भी घर वापस नहीं आई।काफी खोजबीन के बाद लिखित आवेदन दिया गया।