सिकंदरा: सिकंदरा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तलवार और लाठी से हमला, तीन घायल
Sikandra, Jamui | Apr 13, 2026 सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाली गांव में रविवार ओर सोमवार की दरमियानी रात 12 बजे के करीब मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में रणधीर गोस्वामी और उत्तम गिरी सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से रणधीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया।