लखीमपुर: रामापुर धर्म कांटा पर चौकीदार के साथ दबंगों ने बंधक बनाकर की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रामापुर धर्म कांटा पर तैनात चौकीदार को बीती देर रात दबंगों ने जमकर पीटा है। दबंगों ने चौकीदार को बंधक बनाकर शारदा नगर पुल पर लेकर गए थे। चौकीदार को जमकर पीटा है। पीटने के बाद चौकीदार को रामापुर धर्म कांटा पर चलती कार से फेंक कर फरार हो गए थे ।