लखीमपुर: सेवढ़ा गांव में सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा,पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस की शिकायत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी पीड़ित शंकर लाल पुत्र श्याम लाल ने आज सदर कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की है।आरोप है की गांव के बाबूराम, हरीश व सत्रोहन लाल सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। बीते दिन पीड़ित ने विरोध किया तो उक्त दबंगों ने पीड़ित को धमका कर भगा दिया था।