लखीमपुर: शारदा नदी में आई बाढ़ की बेबसी ऐसी की बसहा गांव निवासी बुजुर्ग के शव को नाव पर लेकर अंतिम संस्कार करने पहुंचे परिजन
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी में आई बाढ़ के कारण सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के बसहा गांव में बाढ़ आ गई है। जहां मृतक बुजुर्ग रामस्वरूप की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक के परिजन व रिश्तेदारों ने दो नाम की व्यवस्था कर शव को चारपाई पर लेकर 3 किलोमीटर दूर अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे थे।