सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा उमंग भवन में मनाया गया 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना के उमंग भवन सभागार में 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस समारोह धूम-धाम से मनाया गया। हर साल इस दिन को एक थीम के आसपास चिह्नित किया जाता है। इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का विषय है - ईएसजी उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान दें"। विभागाध्यक्ष(सुरक्षा) आशीष कुमार अग्रवाल नें कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों को प्लांट सुरक्षा के संबंध मे जानकारी दी। परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) ने अपने उद्बोधन में कार्य स्थल पर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया और संयंत्र के सभी कार्यों में सुरक्षा मानदंडों का पालन करने के महत्व पर बल दिया।